
प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चाैहान का स्वागत करते समर्थक।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6a4fd5bd52719d13c4030d0c”,”slug”:”bjp-state-general-secretary-makes-controversial-statement-regarding-bureaucracy-2026-07-09″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”भाजपा महामंत्री के बिगड़े बोल: ‘ऑफिस में घुसकर ऐसी की तैसी करूंगा’, रामप्रताप बोले- अफसर खुद को राजा समझते हैं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चाैहान का स्वागत करते समर्थक।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सत्तारूढ़ भाजपा के पदाधिकारियों में अटपटी बयानबाजी करने की होड़ लग गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी के बाद अब प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को आयोजित एक स्वागत समारोह में अफसरशाही पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ अधिकारी अपने को राजा समझते हैं। जिस दिन तय कर लिया, ऑफिस में घुसकर ऐसी की तैसी करूंगा।
वह यहीं नहीं रुके और आगे कहा कि अफसर सही काम नहीं कर रहे, वक्त आने पर जवाब दूंगा। इसके बाद उन्होंने अपने बयान को संतुलित करने के लिए प्रधानमंत्री के प्रधान सेवक के बयान से जोड़ने की कोशिश की। उनका सरकार की अफसरशाही को घेरने वाला बयान सोशल मीडिया पर छाया रहा। सत्ता पक्ष के कार्यकर्ता इस बयान को अफसरों के लिए चेतावनी बता रहे हैं। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का बयान भी चर्चा में रहा था। उन्होंने खुद को रिवॉल्वर बताते हुए कहा था कि जब इसकी रील घूमती है, तो पता ही नहीं चलता कि आदमी की जान कब निकल गई।