मऊः प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के तहत जनपद मऊ के विकासखंड दोहरीघाट स्थित ग्राम रसूलपुर इमामुद्दीनपुर का सोलर ग्राम के रूप में चयन हुआ है. जो 73 लाख रुपए की डीपीआर के तहत गांव में स्थापित होंगे. सोलर सिस्टम, हाई मास्ट लाइट, आरओ, प्यूरीफायर एवं सोलर आटा चक्की लगाए जाएंगे. लोकल 18 से बात करते हुए निदेशक डूडा अधिकारी अरविंद पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें प्रधानमंत्री सभी घर मुक्त बिजली योजना के अंतर्गत प्रदेश भर में सभी जिलों में एक-एक गांव का चयन सोलर गांव के रूप में किया जा रहा है.
सभी गांव इस से होंगे लाभान्वित
यह ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा का यह प्रयास है कि सभी गांव को और सभी घरों को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से लाभवन्तित किया जाए, उसी प्रक्रिया के तहत विकासखंड दोहरीघाट के ग्राम रसूलपुर इनामुद्दीनपुर का सोलर ग्राम के रूप में चयन किया गया है. इस ग्राम सभा के चयन का आधार यह था कि 5000 से अधिक आबादी की ग्राम सभा को इस प्रक्रिया के तहत चयन करना था. जिसमें मऊ जनपद में 17 ग्राम ऐसे थे जिसमें यह देखना था कि कहां सबसे अधिक सोलर लगाए गए हैं. जांच के बाद यह गांव ऐसा मिला जहां सबसे अधिक सोलर के काम कराए गए हैं जिसके तहत इस ग्राम सभा को सोलर ग्राम के रूप में चयन किया गया है.
73 लाख की लागत से बनेगा सोलर ग्राम
अरविंद पांडेय ने बताया कि उक्त ग्राम के विकास हेतु यूपी नेडा द्वारा कुल 73 लाख रुपये की डीपीआर तैयार कर की गई है. इस पर परियोजना निदेशक ने बताया कि इस चयनित ग्राम में 06 हाइब्रिड रूफटॉप सोलर सिस्टम, 02 आरओ प्यूरीफायर, 11 हाईमास्ट लाइट तथा 02 सोलर आटा चक्की स्थापित की जाएंगी. इसके अतिरिक्त ग्राम में स्थित समस्त सरकारी कार्यालयों को भी सोलर सिस्टम से आच्छादित किया जाएगा. साथ ही ग्राम पंचायत के सभी निजी घरों में शत- प्रतिशत सोलर सिस्टम स्थापित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है.
विज्ञापन
सोलर से चलेंगे आटा चक्की
इस ग्राम सभा में सोलर सिस्टम लगा देने के वजह से पूरा ग्राम सभा बिजली मुक्त होगा. क्योंकि मऊ जनपद में यह पहला ऐसा गांव है जहां सबसे अधिक घरों में सोलर लगाए गए हैं, जांच के बाद इस गांव को सोलर ग्राम के रूप में चयन किया गया है अब इस ग्राम सभा में सभी सरकारी दफ्तर जैसे ग्राम पंचायत भवन, आंगनवाड़ी, चिकित्सा केंद्र समेत अन्य स्थलों पर सोलर से सभी सुविधा मुहैया कराई जाएगी. साथ ही इस ग्राम सभा में सोलर के द्वारा ही आटा चक्की तक चलाई जाएगी और यह प्रयास है कि इस ग्राम सभा में प्रत्येक घर को सोलर से जोड़ा जाएगा. मऊ का यह पहला ऐसा गांव होगा जिस ग्राम सभा में पूरी तरह से सोलर से बिजली प्रवाहित होगी.
