अयोध्या में उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय के सावन में मछली भोज कार्यक्रम को लेकर सियासत हो रही है। हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जो लोग कभी भगवान राम को काल्पनिक मानते थे और राम मंदिर का विरोध करते थे, वे आज त्रिपुंड और तिलक लगाए ‘राम राम’ का जाप करते नजर आ रहे हैं। 

उन्होंने इस बदलाव पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए पूछा कि जब वे सत्ता में थे तब क्या कर रहे थे। महंत राजू दास ने अजय राय की मंदिर यात्रा के बाद हुए इस सावन में मछली भोज आयोजन को निंदनीय बताया। जिसमें मांसाहारी भोजन का वितरण हुआ। 

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही सनातन विरोधी रही है और यह सोच उनमें गहराई तक समाई हुई है। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से यह भी कहा कि फिश व्यंजन तभी तैयार किया गया होगा जब उन्होंने इसकी मांग की होगी, बिना उनके निर्देश के यह नहीं बनता। महंत राजू दास ने कांग्रेस नेताओं को मूल रूप से दुर्भावनापूर्ण प्रकृति का व्यक्ति बताया।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *