झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की अंतर महाविद्यालयीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी बैठक में नए सत्र के खेल कैलेंडर को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय ने उन महाविद्यालयों से दोबारा प्रस्ताव मांगे हैं, जो अब तक अपनी सहमति नहीं भेज सके हैं।
