Five goat thieves arrested in Mathura up crime news

बकरियां
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र स्थित शंकरपुर गांव से आठ बकरियां चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार तड़के ओल-जाजमपट्टी मार्ग पर शनिदेव मंदिर के समीप घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल इटोस कार और मवेशी बेचकर अर्जित की गई 42 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है।


पकड़े गए बदमाशों की पहचान कासिम उर्फ मुन्ना, कलाम, साजिद उर्फ शाहिद, शहबान और समी के रूप में हुई है। इन पर पहले से ही विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सीओ रिफाइनरी प्रवीन तिवारी ने बताया कि 25 अक्तूबर की रात अंजाम दी गई इस चोरी के बाद दर्ज प्राथमिकी में पुलिस ने धारा बढ़ा कर विधिक कार्रवाई की है।

पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर, नौहझील के भूरगढ़ी गांव से धीरी सिंह व रीना की 24 बकरियां और गोवर्धन के जमुनावता से जगदीश के तीन पशु चोरी होने के मामलों में पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं।

 



Source link

अभी अभी की खबरें