Woman strangled to death in Agra

महिला का फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बाह में नवरात्र में देवियों के पूजन के बीच एक महिला की गला घोंटकर हत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है। इस वारदात से दो बेटियों शिखा एवं शिवन्या के सिर से मां का साया भी छिन गया है। मृतका के शरीर पर चोट के निशान और मां का आंचल छूटने से बेहाल बेटियों को देखकर मायकेवालों ने गुस्सा जताते हुए पति पर हत्या का आरोप लगाया।


बरौली अहीर के रजरई की ऊषा की शादी वर्ष 2012 में खेड़ा राठौर के शांतीनगर गांव के पूरन सिंह के साथ हुई थी। दोनों के 4 बच्चे शिखा (12), शिवन्या (9), आशू (7), प्रिंस (4) हैं। मृतका के पिता शिवकुमार ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह 11 बजे उन्हें भांजे अजय से सूचना मिली थी कि ऊषा के साथ कुछ गलत हो गया है। कई बार कॉल किए जाने पर भी बात नहीं हुई तो वह मौके की ओर दौड़ लिए। घर में ऊषा (32) का शव पड़ा हुआ था। माथे एवं आंख पर चोट के निशान थे। निशान नीले पड़ गए थे। गले में रस्सी का फंदा कसे होने के निशान मिले हैं।

उन्होंने पुलिस को बताया कि मारपीट के बाद ऊषा की गला घोंट कर हत्या की गई है। उन्होंने पति पर हत्या का आरोप लगाया। बताया कि कई बार ऊषा के साथ उसने मारपीट भी की है। हर बार समझाने के बाद भी उसका ढर्रा नहीं बदला और बेटी की जान ले ली। मौके पर पहुंची खेड़ा राठौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खेड़ा राठौर पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने का आश्वासन दिए जाने पर हंगामा कर रहे परिजन शांत हुए।

गले में फंदा कसने से महिला की मौत एवं उसके शरीर पर चोट के निशान दिखने पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। -जितेंद्र कुमार, एसीपी बाह

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *