Prayagraj Assistant Professor Case: संगम नगरी में एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में विश्वविद्यालय के कुलसचिव एसएस मिश्रा और लीगल एडवाइजर सर्वेश मिश्रा पर आरोप लगाए गए हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वंदना मिश्रा की शिकायत पर घटना के करीब 44 दिन बाद एफआईआर दर्ज की गई। मामला सरायइनायत थाना क्षेत्र का है।
डॉ. वंदना मिश्रा का आरोप है कि 11 सितंबर 2026 को उनके साथ अभद्रता की गई। उन्होंने दावा किया कि विश्वविद्यालय के लीगल एडवाइजर सर्वेश मिश्रा ने जूता उतारकर उन्हें मारने की कोशिश की। इस दौरान उनके साथ गाली-गलौज की गई और नौकरी से निकलवाने के साथ ही उनका करियर खत्म करने की धमकी दी गई।
नौकरी और करियर खत्म करने की धमकी देने का आरोप
महिला प्रोफेसर के मुताबिक, उनके साथ हुई घटना ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय के जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों की ओर से इस तरह का व्यवहार किया गया। शिकायत में कुलसचिव एसएस मिश्रा और लीगल एडवाइजर सर्वेश मिश्रा की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं।
