भदोही के चकसैफ गांव की एक महिला ने पति समेत ससुराल के पांच लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर बीएनएस की धाराओं 85, 115(2) और 352 के तहत केस दर्ज किया है।

.

महिला के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 शाम 7:35 बजे। वह किराये के कमरे में रहती है। पति ने मजदूर भेजकर बच्चे को ले लिया था। जब वह बच्चे को लेने पहुंची, तो पति और चार ससुरालियों ने गालियां दीं।

विरोध करने पर आरोपियों ने उसके बाल पकड़े, जमीन पर पटका और लात-घूंसों से पीटा। महिला ने आरोप लगाया कि उसके सीने पर पैर से मारा गया और साड़ी भी खींच ली गई। उसने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।

महिला ने बताया कि उसे चोटें आईं और इलाज कराया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि पति और ससुराल वालों ने धमकी दी कि तलाक न देने पर उसे जान से मार दिया जाएगा। कोतवाली प्रभारी शैलेश कुमार राय ने बताया कि 9 अक्टूबर को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



Source link

अभी अभी की खबरें