वंदे मातरम, भारत माता की जय, देश के शहीद अमर रहें.. इन्हीं जयकारों से लोहामंडी क्षेत्र के रास्ते गूंज उठे। हाथों में तिरंगा लिए विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों बच्चे जयकारे लगाते हुए बढ़े जा रहे थे। उमस भरी गर्मी में भी उनका उत्साह कम नहीं हो रहा था। अमर उजाला के अभिनव अभियान ”मां तुझे प्रणाम” के कार्यक्रमों की कड़ी में आयोजित वाॅक फाॅर यूनिट में मंगलवार को आजादी के ऐसे ही रंग दिखे।

आकर्षण का केंद्र कई झंकियां रहीं। सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दिए जाने की बच्चों की झांकी ने भी लोगों का ध्यान खींचा। इनको देखकर राहगीरों में देशभक्ति का ज्वार चढ़ गया और वे भी भारत माता की जय के जयकारे लगाने लगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल के चेयरमैन मुकेश कुमार गुप्ता, विशिष्ट अतिथि महाराजा अग्रसेन सेवा सदन के महासचिव डॉ. वीडी अग्रवाल  ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

Tricolor in Hands, Vande Mataram on Lips: Students Turn Lohamandi Into a Sea of Patriotism

वाॅक फाॅर यूनिटी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वाॅक फाॅर यूनिटी के दाैरान बच्चों में देशभक्ति का जोश देखकर सड़क पर लोगों की भीड़ थम गई। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर यात्रा के दौरान अपनी प्रस्तुति भी दी।  इसे देखने के लिए पैदल और वाहन सवार अपने स्थानों पर खड़े होकर देखते रहे। करीब दो किलोमीटर तक बच्चे जयकारे लगाते रहे। यात्रा के दौरान बच्चों के हाथ में कई फीट लंबा झंडा भी रहा।

Tricolor in Hands, Vande Mataram on Lips: Students Turn Lohamandi Into a Sea of Patriotism

वाॅक फाॅर यूनिटी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन से शहीदाें की याद में वाॅक फाॅर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें स्कूलों के बच्चे, एनसीसी कैडेट्स, सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। कोठी मीना बाजार, साकेत कॉलोनी, लोहामंडी, जयपुर हाउस से होते हुए सेवा सदन में यात्रा का समापन हुआ। दो घंटे की यात्रा में लोग हाथों में तिरंगे लेकर चल रहे थे। इस दाैरान देशभक्ति के गीत और जयकारे गूंजते रहे। यात्रा में शामिल झांकियों ने सभी का मन मोह लिया।

Tricolor in Hands, Vande Mataram on Lips: Students Turn Lohamandi Into a Sea of Patriotism

वाॅक फाॅर यूनिटी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वाॅक फाॅर यूनिटी के दाैरान बच्चों में देशभक्ति का जोश देखकर सड़क पर लोगों की भीड़ थम गई। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर यात्रा के दौरान अपनी प्रस्तुति भी दी। इसे देखने के लिए पैदल और वाहन सवार अपने स्थानों पर खड़े होकर देखते रहे। करीब दो किलोमीटर तक बच्चे जयकारे लगाते रहे। यात्रा के दौरान बच्चों के हाथ में कई फीट लंबा झंडा भी रहा।

Tricolor in Hands, Vande Mataram on Lips: Students Turn Lohamandi Into a Sea of Patriotism

वाॅक फाॅर यूनिटी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एनसीसी आर्मी विंग के बच्चों ने कदमताल करते हुए वंदे मारतरम, भारत माता की जय जैसे नारों के साथ माहौल में जोश का संचार किया। यूनिफॉर्म पहने हुए ये बच्चे सेना के जवानों का प्रतिनिधित्व करते नजर आए। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें