{“_id”:”6b011ecc3b23a5b0cf083912″,”slug”:”ambulance-had-left-with-body-five-more-lives-were-lost-in-accident-in-barabanki-2026-11-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मातम का सफर बना काल: शव लेकर निकली थी एंबुलेंस, रास्ते में पांच और जानें छिन गईं; लाशों का ढेर देख कांप गए लोग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा
– फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
किसी घर में पहले ही एक मौत का मातम पसरा था। शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए एक एंबुलेंस जयपुर से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुई थी। उसके साथ पांच लोग सफर कर रहे थे। किसी ने नहीं सोचा था कि यह सफर इतना दर्दनाक मोड़ ले लेगा कि एक शव को लेकर निकली एंबुलेंस से पांच और जिंदगियां हमेशा के लिए खामोश हो जाएंगी।
शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बाराबंकी के सुबेहा क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 53.3 पर एंबुलेंस आगे चल रही पिकअप में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस सवार पांच लोगों की मौत हो गई। कुछ ही पलों में एक परिवार के मातम से जुड़ा सफर पांच परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया।
<!–
–>
