
घायल म हिला को अस्पताल लाए ट्रैफिक इंस्पेक्टर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
{“_id”:”69ec5e8ffe87685f5b0f5dd1″,”slug”:”traffic-inspector-saves-elderly-woman-after-accident-in-firozabad-2026-04-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मानवता की तस्वीरें: सड़क हादसे में घायल हुई महिला, देवदूत बने ट्रैफिक इंस्पेक्टर; अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

घायल म हिला को अस्पताल लाए ट्रैफिक इंस्पेक्टर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद के जैन मंदिर जैन मंदिर के पास शुक्रवार को एक हृदय विदारक घटना में, सड़क पर ई-रिक्शा की टक्कर से गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश पड़ी एक बुजुर्ग महिला को ट्रैफिक इंचार्ज महेश यादव ने अपनी त्वरित कार्रवाई से नया जीवनदान दिया। समय पर अस्पताल पहुंचाने के कारण महिला की जान बच सकी, जिससे उनकी स्थिति गंभीर होने से टल गई।
यह घटना तब हुई जब शिकोहाबाद के थाना नगला खांस निवासी अमरावती, पत्नी सुरेश, जैन मंदिर के पास सड़क किनारे खड़ी थीं। अचानक एक अनियंत्रित ई-रिक्शा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर के बाद बुजुर्ग महिला सड़क पर गिरकर बेहोश हो गईं। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन दुखद बात यह रही कि कोई भी व्यक्ति आगे आकर मदद करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।