आगरा में सनसनीखेज हत्याकांड हुआ। होटल के कमरे में रिश्ते के मामा की हत्या करने के बाद आरोपी महिला को कोई अफसोस नहीं था। वह बार-बार एक ही बात कह रही थी कि वह उसे जान से नहीं मारती तो वो उसके साथ गलत हरकत करने में सफल हो जाता। दो महीने पहले भी होटल में बुलाकर गलत हरकत की थी। ब्लैकमेल कर परेशान कर रहा था। पति को फोटो और वीडियो दिखाने की धमकी दे रहा था।

एसीपी सैंया डाॅ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि पूछताछ में महिला पहले कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं थी। पुलिस को लग रहा था कि हथौड़े से प्रहार कर हत्या की गई है। पुलिस ने गले पर भी कट का निशान देखा। इस पर महिला से सख्ती से पूछताछ की। उसने बताया कि रिश्ते का मामा उसे काफी परेशान कर रहा था। बार-बार मिलने के लिए बुलाता था, वो चाहता था कि जैसा चाहे वैसा करती रहे। वह इससे तंग आ गई थी। इसलिए तैयारी करने के बाद आई थी। उसने बैग में सर्जिकल ब्लेड और हथाैड़ा रख लिया था।

 




Woman Kills Relative Uncle in Agra Hotel Room After Repeated Harassment and Blackmail Threats

होटल में जांच करती पुलिस।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


महिला ने हत्या के बाद छत पर मोबाइल को हथाैड़े से तोड़ दिया था। इस मोबाइल में ही उसके मृतक के साथ बने वीडियो और फोटो होने की आशंका है। इसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। वहीं गला काटने में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड को भी होटल से बाहर की तरफ फेंक दिया था। इसके अलावा कमरे से बीयर की केन और थैला भी बरामद किया गया है।


Woman Kills Relative Uncle in Agra Hotel Room After Repeated Harassment and Blackmail Threats

होटल में जांच करती पुलिस।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


होटल के कमरे में जुटाए साक्ष्य

पुलिस ने होटल के कमरे में जांच की। फील्ड यूनिट को कमरे में हथाैड़ा मिल गया। सर्जिकल ब्लेड और पेपर स्प्रे भी मिल गया। उनको कब्जे में लिया गया है। इसके साथ ही महिला और युवक के होटल में आने के फुटेज हैं। महिला के कमरे से बाहर आने के भी फुटेज हैं। इनको कब्जे में लिया गया है।

 


Woman Kills Relative Uncle in Agra Hotel Room After Repeated Harassment and Blackmail Threats

होटल के कमरे में मिली युवक की लाश।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


होटलों पर कार्रवाई करेगी पुलिस

पुलिस ने होटलकर्मियों से भी पूछताछ की। पता चला कि खिल्लो ने अपने नाम से ही कमरा लिया था। कुछ देर के लिए रुकने की बात कही थी। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि होटल में घंटे के हिसाब से कमरा देने की जानकारी मिली है। इस पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम को बुलाया गया। कमरों को चेक किया गया। क्षेत्र में होटलों को चेक किया जाएगा। अनैतिक गतिविधि मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

 


Woman Kills Relative Uncle in Agra Hotel Room After Repeated Harassment and Blackmail Threats

माैके पर जांच करती पुलिस।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


होटलों में हत्या और आत्महत्या तक

शहर से लेकर देहात तक अलग-अलग इलाकों में होटल बन गए हैं। होटलों में कई बार देह व्यापार के मामले सामने आ चुके हैं। ताजगंज, सिकंदरा और न्यू आगरा में युवक और युवतियां पकड़े जा चुके हैं। सिकंदरा के होटल में महिला हत्या कर प्रेमी भाग गया था। बाद में पकड़ा गया था। बिजलीघर स्थित होटल में प्रेमी प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली थी। इसके अलावा भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *