छह वर्षीय नातिन ने अपनी नानी को बताया कि पापा ने मम्मी को पीटा फिर करंट लगाकर मार डाला। इस पर मृतका की मां ने अधिकारियों से न्याय की मांग की। शनिवार को पुलिस ने बेकनगंज में 10 दिन पहले दफनाया गया महिला का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई का भरोसा दिया है।




अनवरगंज निवासी शकीला के अनुसार उन्होंने बेटी निशा कौशर (41) का निकाह 19 वर्ष पहले रिजवी रोड निवासी टेलर इंतजार अहमद से किया था। उनके चार बच्चे इमरान, जीशान, अरबिया, अदीबा हैं। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही दामाद बेटी को प्रताड़ित करता था। 26 मई की रात ससुरालीजनों ने फोनकर निशा की फ्रिज में उतरे करंट की चपेट में आकर मौत की जानकारी दी। 27 मई की सुबह बकरमंडी स्थित कब्रिस्तान में शव दफना दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *