उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दीपावली की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर स्थित खातिरदारी होटल की बताई जा रही है. बताया गया कि मुरादाबाद में हाइवे किनारे MDA ऑफिस के ठीक सामने स्थित चाय के ढाबे पर 17 वर्षीय अब्दुल्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान पाकबड़ा के मोहल्ला मुल्लाओ वाला निवासी अब्दुल्ला पुत्र शाकिर के रूप में हुई है. अब्दुल्ला पाकबड़ा के बर्तन कारोबारी शाकिर का बेटा है, युवक की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची.

‘सरकार आने दो, फिर बताते हैं’, कहने वाले सपा कार्यकर्ताओं को चाचा शिवपाल की चेतावनी

घटना के वक्त ढाबे में चाय पी रहा था युवक

पुलिस का कहना है कि अब्दुल्ला थाना मझोला क्षेत्र में MDA ऑफिस के पास खातिरदारी नाम से बने एक चाय के ढाबे पर था. इसी दौरान चाय पी रहे युवकों में विवाद हुआ, इसी विवाद के चलते एक युवक ने गोली चला दी. गोली अब्दुल्ला को लगी और वह लहूलुहान हो गया. गोली लगने के बाद अब्दुल्ला बाहर से दौड़ता हुआ ढाबे के अंदर पहुंचा, हालांकि, गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह, और सीओ सिविल लाइंस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे., पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है, फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के साथ ही उनकी तलाश शुरू कर दी गई है.

पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल

एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह ने बताया कि मझोला थाना क्षेत्र में एक ढाबे पर चाय पीने के दौरान विवाद हुआ, उसके बाद हुई फायरिंग में पाकबड़ा के रहने वाले अब्दुल्ला को गोली लग गई, घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ पर इलाज के दौरान अब्दुल्ला की मौत हो गई, मौके से अहम सुराग मिले हैं. सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है, होटल के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

कानपुर: दीपावली पर भाई ने की भाई की हत्या, ईंटो से कुचला, आरोपी फरार



Source link