Meerut: 30-Year-Old Man Dies After Falling During Tractor Stunt at Ganga Fair in Meerut

– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मेरठ के कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में रविवार देर रात ट्रैक्टर से स्टंट के दौरान हादसा हो गया। ट्रैक्टर से स्टंटबाजी करते समय नीचे गिरने से 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। हादसे में उसके दो साथी भी मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।


साथियों के साथ गंगा स्नान करने आया था नीरज

मृतक की पहचान मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के दतावली गांव निवासी नीरज चौहान (30) के रूप में हुई है। वह अवधेश चौहान का पुत्र था। नीरज अपने कुछ साथियों के साथ कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने मेले में आया हुआ था।

यह भी पढ़ें: पिता-पुत्र की हत्या से दहशत: गिरफ्तारी की मांग; परिजन बोले-हत्यारों को हमारे हवाले करो, 22 नवंबर को थी गवाही

ट्रैक्टर से स्टंट के दौरान नीचे गिरा

रविवार देर रात मेले में ट्रैक्टर से स्टंटबाजी के दौरान अचानक नीरज नीचे गिर गया। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद पुलिस ने घायल नीरज को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया।

उपचार के दौरान हुई मौत, दो साथी भी चोटिल

मेरठ में उपचार के दौरान नीरज ने दम तोड़ दिया। हादसे में उसके दो साथी प्रशांत और मोंटू को भी मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। नीरज की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में शोक छा गया। गांव में भी घटना को लेकर दुख का माहौल है।



Source link