एनकाउंटर के बाद सामने आया वीडियो
एनकाउंटर के बाद सामने आए वीडियो में आरोपी सलमान पुलिस के सामने रोता और गिड़गिड़ाता नजर आ रहा है। वीडियो में वह अपनी गलती स्वीकार करते हुए पुलिसकर्मियों से माफी मांगता दिखाई दे रहा है।
सलमान कहता है, “सर, गलती हो गई, माफ कर दो। अब नहीं होगी गलती।” वीडियो सामने आने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
