जो लोग शहर में अपना आशियाना बनाना चाह रहे हैं उन लोगों के लिए अच्छी खबर है। जन्माष्टमी एवं गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपनी चार बहुमंजिला आवासीय योजनाओं के 139 फ्लैटों के लिए विशेष छूट लेकर आया है। इसमें फ्लैट खरीदने पर एक से दो लाख रुपये तक की छूट दी जाएगी। यह त्योहारी ऑफर चार सितंबर से 14 सितंबर तक के लिए ही है।
एलडीए वीसी ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में आदेश जारी जारी कर दिया है। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि यह छूट पहले आओ-पहले पाओ योजना में उपलब्ध चुनिंदा फ्लैटों पर मिलेगी। फ्लैट खरीदने के लिए आवेदक को ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी।
जो फ्लैट खाली हैं उनमें उनमें वन बीएचके, टू बीएचके और थ्री बीएचके के हैं। खरीदारों को जो छूट मिलेगी उसमें 20 लाख से 50 लाख रुपये तक के फ्लैट पर 01 लाख रुपये की छूट मिलेगी। वहीं, 50 लाख से 75 लाख रुपये कीमत के फ्लैट पर 1.5 लाख रुपये की छूट और 75 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले फ्लैट पर 02 लाख रुपये की छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन एलडीए की वेबसाइट ldalucknow.in पर होगा।
इन अपार्टमेंट में मिलेगी छूट
- श्रवण अपार्टमेंट, कानपुर रोड योजना
- सनराइज अपार्टमेंट (मृगशिरा), कानपुर रोड योजना
- स्मृति अपार्टमेंट, कुर्सी रोड
- पूर्वा अपार्टमेंट, कानपुर रोड
