{“_id”:”6af14c3129427350d10b19cf”,”slug”:”rampur-teacher-dies-three-days-after-giving-birth-to-twins-family-suspects-heart-attack-2026-11-09″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: जुड़वां बच्चों को जन्म देने के तीन दिन बाद शिक्षिका की मौत, इस दिक्कत के बाद कराया गया था भर्ती”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Rampur Teacher Dies
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
रामपुर के स्वार में जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद घर लौटी सहायक अध्यापिका की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन हार्ट अटैक से मौत होने की बात बता रहे हैं। शिक्षिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं शिक्षक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
क्षेत्र के जालिफनगला निवासी मीनाक्षी कलीनगर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका थीं। दो नवंबर को उन्होंने उत्तराखंड के काशीपुर स्थित एक अस्पताल में ऑपरेशन के बाद जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था।

