UP: Woman arrested for attack on Tiger Shroff hails from Kataha village in Bilhaur

राधा उर्फ बिट्टू के बारे में जानकारी देते देवनारायण व अन्य
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई में 18 अक्तूबर को अभिनेता टाइगर श्राफ पर जानलेवा हमले के मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने चार दिन पहले बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के ददारपुर कटहा गांव निवासी राधा पत्नी विशाल गौतम को मुंबई से तमंचा व कारतूस शूटरों तक पहुंचाने के मामले में पकड़ा था। यहां गांव में रहने वाले आरोपी महिला के ससुर-सास ने तीन वर्षों से किसी भी प्रकार के संबंध से साफ इन्कार किया है।


लारेंश विश्नोई गैंग ने मुंबई में अभिनेता टाइगर श्राफ पर जानलेवा हमले के लिए बिल्हौर के ददारपुर कटहा गांव निवासी राधा गौतम पत्नी विशाल गौतम का भी तमंचा और कारतूस सप्लाई में इस्तेमाल किया था। दिल्ली और मुंबई पुलिस ने जांच में टाइगर श्राफ पर हमला करने वाले शूटरों की निशानदेही पर राधा और बबिता नाम महिलाओं को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार दोनों महिलाओं ने दिल्ली से मुंबई पहुंचकर शूटरों को तमंचा और कारतूस उपलब्ध कराए। जांच में पाया गया कि राधा गौतम मूल रूप से नैमिष सीतापुर की है, लेकिन उनसे करीब तीन वर्ष पहले श्रमिक विशाल गौतम निवासी ददारपुर कटहा से प्रेम विवाह किया था।

विशाल गौतम और राधा में ज्यादा दिन मेल मिलाप नहीं रह सका और विवाह के 25-30 दिन बाद ही वर्ष 2023 में राधा गांव से चली गई। राधा के ससुर देवनारायण ने बताया कि घटना के बाद कुछ लोग सादे कपड़ों में जानकारी करने आए थे, लेकिन जब उनको बताया गया कि तीन साल से राधा उनके संपर्क में नहीं है। वह सभी लोग चले गए।

उन्होंने बताया कि राधा के जाने के बाद पुत्र विशाल भी मेहनत मजदूरी कर गुजर बसर कर रहा है। उधर, सहायक पुलिस आयुक्त अंकित कुमार ने बताया कि लारेंस विश्नोई गैंग से जुड़ी और अभिनेता टाइगर श्राफ पर जानलेवा हमले मामले में अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं है। सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिल रही है, उच्चाधिकारियों का कोई निर्देश आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *