{“_id”:”69513c1e090b4f72ac0d596a”,”slug”:”up-cold-weather-impacts-state-secondary-school-timings-changed-until-further-notice-holidays-declared-in-s-2025-12-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: प्रदेश में ठंड का असर, अगले आदेश तक बदला गया माध्यमिक स्कूलों का समय; कई जिलों में अवकाश घोषित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
UP school timings: यूपी में ठंड के असर को देखते हुए माध्यमिक विद्यालयों के समय में स्थायी रूप से बदलाव कर दिया गया है। कुछ जिलों में प्राथमिक स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
ठंड को देखते हुए स्कूल बंद। – फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
यूपी में भीषण ठंड को देखते हुए माध्यमिक विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। 29 दिसंबर से बदले हुए समय पर स्कूल खुलेंगे। स्कूलों के खुलने का नया समय सुबह दस बजे से लेकर शाम तीन बजे तक होगा। पहले यह समय साढ़े नौ बजे से साढ़े तीन बजे तक था। जिसे अब बदल दिया गया है। यह आदेश प्रदेश के सभी माध्यमिक स्कूलों पर लागू होगा। अगले आदेश तक यही समय बनाए रखने की बात कही गई है।
Trending Videos
कई जिलों में स्कूल बंद
भीषण ठंड को देखते हुए रायबरेली, गोंडा, अयोध्या और वाराणासी के कक्षा आठ तक के स्कूलों को 29 और 30 दिसंबर को बंद कर दिया गया है। हालांकि अध्यापकों और अन्य कर्मचारियों को स्कूल आते रहना होगा।