उत्तर प्रदेश में एच1एन1 और सीजनल फ्लू के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेशभर के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) और मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों से फ्लू की स्थिति और तैयारियों की जानकारी ली गई। डिप्टी सीएम ने सभी सरकारी अस्पतालों में जरूरी दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


उन्होंने एच1एन1 और सीजनल फ्लू की जांच व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा संदिग्ध मरीजों की समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने और स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। बृजेश पाठक ने कहा कि फ्लू के बढ़ते मामलों को लेकर लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से सावधानी बरतने और फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की। डिप्टी सीएम ने अधिकारियों से कहा कि अस्पतालों में मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और आवश्यक संसाधनों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह तैयार रखा जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें