six more special trains during chhath puja via bareilly

ट्रेन
– फोटो : संवाद

विस्तार

त्योहार के सीजन में इस बार रेलवे बरेली होकर 80 से ज्यादा विशेष गाड़ियों का संचालन कर रहा है। कुछ ट्रेनों को सीमित फेरों के लिए भी चलाया जा रहा है। इसके बाद भी यात्रियों का दबाव कम नहीं हो रहा। कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी है। इस बीच शनिवार को ऐन मौके पर फिर से सीमित फेरों के लिए छह विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की गई है। शुक्रवार को भी एक-एक फेरे के लिए छह ट्रेनों की समय सारिणी ऐन मौके पर जारी की गई थी।


मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 04113 गोरखपुर-दिल्ली विशेष ट्रेन 17 नवंबर को गोरखपुर से दोपहर 2:30 चलने के बाद रात 12:35 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 5:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 05114 दिल्ली-गोरखपुर विशेष ट्रेन 18 नवंबर को दिल्ली से सुबह 8:10 बजे चलने के बाद दोपहर 12:50 बजे बरेली आएगी और रात 11 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 

वाराणसी-नई दिल्ली के बीच एक फेरे के लिए 15 नवंबर को विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। 04229 वाराणसी-नई दिल्ली विशेष ट्रेन वाराणसी से दोपहर 1:40 बजे चलने के बाद रात 10:48 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 5:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

कटिहार-लुधियाना के बीच 16 नवंबर को एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। 05750 कटिहार-लुधियाना विशेष ट्रेन कटिहार से दोपहर 1:40 बजे चलने के बाद अगले दिन दोपहर 12:40 बजे बरेली आएगी और रात 11:30 बजे लुधियाना पहुंचेगी।



Source link

अभी अभी की खबरें