Couple returning from brother in law house meets with horrific accident both husband and wife die

मृतकों का फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के करहल में दर्दनाक हादसा सामने आया। सड़क हादसे में घायल रिश्तेदार का हाल लेने के बाद घर लौट रहे दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की माैत हो गई, 10 वर्ष का बेटा गंभीर घायल हो गया। 


घटना करहल क्षेत्र के किरथुवा-हेवरा बाईपास पर बुधवार रात करीब 9:10 बजे हुई। थाना करहल के गांव गोटपुर मीठेपुर निवासी रिंकू (35) अपनी पत्नी बीना (30) और 10 वर्षीय बेटे ऋषभ के साथ गांव बांसक स्थित अपनी बहन राखी के घर गए थे। वहां उन्होंने एक माह पहले सड़क हादसे में घायल हुए अपने बहनोई शीलू का हालचाल जाना। 

 



Source link