{“_id”:”6af067351e289b2c2403cb8d”,”slug”:”samajwadi-party-sp-chief-akhilesh-yadav-says-bjp-should-adopt-the-habit-of-zero-2026-11-08″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: ‘भाजपा को जीरो की आदत डाल लेनी चाहिए’, अखिलेश ने पूछा-चंदा चोरी की सच्चाई कब सामने आएगी, सीएम चुप क्यों?”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

akhilesh yadav
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में विकास कार्यों और जमीन अधिग्रहण को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर अयोध्या के लोगों के हितों की अनदेखी की गई और किसानों को जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिला। अखिलेश ने कहा कि भाजपा को अब शून्य यानी ‘जीरो’ की आदत डाल लेनी चाहिए। उन्होंने घोषणा की कि वह 12 नवंबर को अयोध्या जाएंगे और वहां के लोगों से मुलाकात करेंगे।
अखिलेश यादव रविवार को इटावा में निर्माणाधीन केदारेश्वर मंदिर पहुंचे थे। यहां पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान अयोध्या दौरे, राम मंदिर से जुड़े चंदे में कथित अनियमितताओं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयानों और सपा नेता आजम खां के मामले पर अपनी बात रखी।
अयोध्या में विकास के दावों पर उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने अयोध्या में विकास के नाम पर बड़े-बड़े दावे किए, लेकिन स्थानीय लोगों को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिला। उन्होंने जमीन अधिग्रहण और मुआवजे का मुद्दा उठाते हुए कहा कि विकास परियोजनाओं के लिए किसानों की जमीन ली जा रही है, लेकिन उन्हें बाजार दर के हिसाब से मुआवजा नहीं दिया जा रहा।

