ठगी के आरोप में घिरे भाजपा विधायक भगवान सिंह कुशवाह के भाई विजयपाल सिंह और उनकी पत्नी मंजू कुशवाह ने बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह खुद ही ठगी का शिकार हुए। इसके बावजूद उनके खिलाफ ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

शाहगंज के नगला भोजा निवासी विजयपाल सिंह ने बताया कि पत्नी मंजू के मायके के पास सिरसागंज निवासी राजेश बघेल, उनका बेटा योगेश बघेल, सुदेश और अन्य ने उन्हें और परिवार को बातों में फंसाकर बेटों की सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी की। आरोपियों ने उनके परिचय का फायदा उठाते हुए स्थानीय पार्षद समेत उनके कई रिश्तेदारों के बच्चों की भी सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए। इसकी प्राथमिकी उन्होंने 20 जून को दर्ज कराई थी।

आरोपियों पर अन्य जगहों पर भी मामले दर्ज हैं। उनके रिश्तेदार अमर सिंह की शिकायत पर उन्हें और उनकी पत्नी को आरोपी बनाते हुए राजेश और अन्य के साथ मिलकर ठगी का आरोपी बनाकर लोहामंडी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वह खुद ठगी के पीड़ित हैं। उन्होंने पुलिस आयुक्त को वीडियो भी दिए हैं। वीडियो में अमर सिंह और उनके परिजन खुद किसी जगह राजेश को नौकरी लगवाने के लिए रुपये दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि उक्त प्रकरण में उनका कोई लेना-देना नहीं है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *