{“_id”:”6aeab31a83e9d001550eed84″,”slug”:”prayagraj-neet-student-dies-by-suicide-after-medical-selection-8-page-note-reveals-ocd-struggle-2026-11-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: ‘मेरा दिमाग मुझे डराता है, जिंदगी तबाह कर रहा’, 8 पेज के नोट में लिखीं ये बातें; नीट में हुआ चयन; दी जान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Prayagraj NEET Student Dies
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
दिनभर मेरे दिमाग में परेशान करने वाले ख्याल आते हैं। मैं ढंग से पढ़ाई नहीं कर पा रही हूं। एक ही चीज को बार-बार दोहराती हूं। ऐसा नहीं करने पर मेरा दिमाग डराता है कि कुछ बुरा हो जाएगा। अब मैं थक चुकी हूं। ये अनचाहे विचार मेरी जिंदगी पूरी तरह तबाह कर रहे हैं।
ये बातें त्रिवेणीपुरम में सोमवार को आत्महत्या करने वाली 18वर्षीय नीट छात्रा रितु शर्मा के आठ पेज के सुसाइड नोट में लिखी मिली हैं। मेडिकल में चयन होने के बावजूद वह लंबे समय से मानसिक परेशानी से जूझ रही थी।
सुसाइड नोट में ऋतु ने लिखा है कि वह पिछले दो वर्षों से ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (ओसीडी) जैसी समस्या से परेशान थी। इसकी शुरुआत 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के दौरान हुई थी।

