सरकार से मुफ्त राशन लेने वाले कार्डधारकों की अब कोटेदार आवभगत भी करेंगे। चुनावी वर्ष में इसे बड़ा कदम माना जा रहा है। इसके तहत जिस दिन राशन बंटना होगा, उस दिन कोटेदार अपने यहां कुर्सियां लगाएंगे। पीने के साफ पानी की व्यवस्था करेंगे और गुड़-पेठा भी खाने के लिए रखेंगे। इसके लिए खाद्य विभाग कोटेदारों को निर्धारित राशि भी देगा।

प्रदेश में 3,65,09,224 कार्डधारक हैं, जिन्हें उनके गांवों में ही राशन दिया जाता है। शासन को जानकारी मिली कि कोटेदार के यहां राशन लेने आने वालों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होती। कई बार उनके साथ सम्मान के साथ भी पेश नहीं आया जाता। इसको लेकर सरकार ने कार्डधारकों के सत्कार की पूरी व्यवस्था कर दी है। 

खाद्य मंत्री मनोज पांडेय ने बताया कि कार्डधारकों के आदर सत्कार में जो खर्च आएगा, उसका भार कोटेदारों पर नहीं पड़ेगा। कोटेदार अपने स्तर से कुर्सियों की खरीद करेंगे, जिसके लिए उन्हें राशि दी जाएगी। जिस दिन राशन बंटेगा, उस दिन पानी के साथ गुड़ या पेठा कार्डधारकों को दिया जाएगा। इसके लिए भी कोटेदारों को राशि मुहैया कराई जाएगी। खाद्य मंत्री ने बताया कि इस योजना पर सालाना 60 करोड़ रुपये खर्च आएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *