कोंच। मध्य प्रदेश के भांडेर थाना क्षेत्र के ततारपुरा गांव निवासी वीरेंद्र अहिरवार (40) बुधवार को बाइक से कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चमेंड स्थित अपनी ससुराल से भतीजी को लेने जा रहे थे। गांव के पास अचानक सड़क पर सूअर आ जाने से उनकी बाइक उससे टकरा गई। हादसे में वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी कोंच में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। (संवाद)




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *