Irregularities in disability certificate assessment: Two accused arrested in Bihar.

फोटो 47:::::पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत पुलिस

सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में नीट यूजी-2026 के तहत दिव्यांगता प्रमाणपत्र के चिकित्सकीय आकलन के दौरान अभिलेखों और अभ्यर्थी के फोटो में भिन्नता मिलने के मामले में पुलिस ने बिहार के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के मधुबनी जिले के इनरवा गांव निवासी श्याम सुंदर और पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के दोधरा निवासी रजनीश कुमार उर्फ राजेश कुमार के रूप में हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह के मार्गदर्शन में मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मूल्यांकन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अनियमितताओं के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जाएगी। संस्थागत गरिमा और प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *