{“_id”:”6af0fb0a62a786d7d1071b55″,”slug”:”massive-fire-breaks-out-at-a-plastic-warehouse-in-lucknow-2026-11-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: लखनऊ में प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, दमकल की छह गाड़ियां मौके पर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

गोदाम में आग
– फोटो : ANI
लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छोटा देवी खेड़ा गांव में एक कबाड़ व्यापारी के प्लास्टिक गोदाम में आग लग गई। जिसके बाद सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
सरोजिनी नगर के एफएसओ सुचित प्रताप सिंह ने कहा, “रात 9:47 बजे पवन नाम के एक व्यक्ति ने हमें फोन करके बताया कि प्लास्टिक के एक गोदाम में आग लग गई है और वह बहुत तेजी से फैल रही है। घटना पर तुरंत संज्ञान लेते हुए, हमने दो दमकल गाड़ियां भेजीं। वहां पहुंचने पर देखा कि आग बहुत भीषण थी और प्लास्टिक का गोदाम धू-धू करके जल रहा था। तुरंत कंट्रोल रूम को आग की गंभीरता के बारे में बताया और तीन और दमकल गाड़ियां मंगवाईं। फिलहाल कुल छह दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।’

