Mumbai Social Media Influencer Seeks Police Action in Agra Hotel Waiter Slap Case

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर फैजान अंसारी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित होटल ताज कन्वेंशन में वेटर को थप्पड़ मारने का मामला सोमवार को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के पास पहुंचा। हालांकि शिकायत पीड़ित ने नहीं की है। मुंबई के रहने वाले एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।


होटल ताज कन्वेंशन में एक मेहमान ने अंग्रेजी ठीक से न बोल और समझ पाने की वजह से वेटर को थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के बाद होटल का संचालन कर रहे एसएलएमजी बेवरेजेज कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक पारितोष लधानी ने आरोपी मेहमान के प्रवेश पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया। मगर पुलिस से कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई। इस घटना के बाद मुंबई के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर फैजान अंसारी सोमवार को आगरा पहुंचे। उन्होंने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत दी।

इसमें मांग की गई है कि होटल प्रबंधन से लिखित शिकायत लेने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाए। होटल प्रबंधन से यह गारंटी दिलाई जाए कि वह आजीवन पीड़ित कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकालेंगे। वह चाहते हैं कि पीड़ित को न्याय मिले। फैजान अंसारी का दावा है कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मिलियन फॉलोअर्स हैं। हालांकि इस मामले में शिकायत लेने के बाद पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से कहा है कि इस मामले में पीड़ित की शिकायत मिलना जरूरी है। किसी अनजान व्यक्ति की शिकायत पर कार्रवाई नहीं की जा सकती है।



Source link

अभी अभी की खबरें