Mathura Robbery: Bike-Borne Miscreants Loot Rs 2.13 Lakh from 70-Year-Old Farmer

police
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के छाता क्षेत्र में केडी मेडिकल कॉलेज के पुल पर बाइक सवार दो बदमाशों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग को धक्का देकर 2 लाख 13 हजार 740 रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।


कोकैरा गांव निवासी वासुदेव धान की फसल के रुपये लेने मथुरा आए थे। उनके पास पहले से लाखन सिंह को देने के लिए 1.12 लाख रुपये थे। लाखन सिंह के नहीं मिलने पर वह मुनीम मेघश्याम के पास पहुंचे, जहां से उन्हें धान की फसल के 1.68 लाख रुपये मिले।

इसके बाद वह टेंपो से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान केडी मेडिकल कॉलेज के पुल के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें धक्का मार दिया और उनके पास मौजूद नकदी लूटकर फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी उमेश त्रिपाठी त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित के प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

अभी अभी की खबरें