25 Year Old Man Found Hanging in Kasganj Village Family Suspects Murder

मृतक का फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर में रविवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


मृतक की पहचान विपिन (25) पुत्र श्याम पाल निवासी ग्राम डोरईया के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक के चाचा दुर्गा प्रसाद ने बताया कि वह शनिवार रात करीब 9:30 बजे यह कहकर घर से निकला था कि वह पटियाली थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर में शादी का टेंट लगाने जा रहा है। रविवार सुबह करीब 6 बजे गणेशपुर के ग्रामीणों ने परिजन को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से मृतक के बड़े भाई तीर्थ राज (28), बहनों सावित्री (35) व पूनम (30) तथा मां नैना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। सीओ दुर्गेश कुमार मिश्र का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 



Source link