Newlywed couple's car collides with a state transport bus; four injured

सड़क दुर्घटना में घायल महिला को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे परिजन। संवाद

एटा। गांव पिंजरी सरोठ से विवाह के बाद दुल्हन को विदा कराकर चंडीगढ़ जा रहे नवविवाहित दंपती की कार रोडवेज बस से टकरा गई। हादसा थाना बागवाला क्षेत्र के कीलरमऊ गांव के समीप हुआ। टक्कर में कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दूल्हा दीपक, दुल्हन कामिनी तथा दूल्हे के दोनों भाई नीरज और मंजीत घायल हो गए।


पुलिस के मुताबिक परिवार शादी के बाद दुल्हन की विदाई कराकर कार से चंडीगढ़ जा रहा था। कीलरमऊ गांव के पास फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस से कार की भिड़ंत हो गई। बस के गलत दिशा से आने के कारण हादसा होने का आरोप लगाया गया है। टक्कर के बाद कार में सवार लोग फंस गए। मौके पर पहुंचे आसपास के लोग, राहगीरों व ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालने में मदद की।

चारों घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायलों का उपचार चल रहा है।



Source link