
rekha arya
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ad3084f0525e1da410337ca”,”slug”:”uttarakhand-minister-rekha-arya-husband-accuses-her-of-amassing-210-crore-illegal-assets-2026-10-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: ‘सड़क से उठाकर नेता बनाया, 17 साल…’, उत्तराखंड की मंत्री पर 210 करोड़ की अवैध संपत्ति जुटाने का आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

rekha arya
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता व हिस्ट्रीशीटर पप्पू गिरधारी ने मंत्री पर भ्रष्टाचार के जरिये 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है। फिलहाल, दोनों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। मंत्री पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
अभी तक जोगी नवादा में दंगल करा रहा पप्पू गिरधारी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भूमिगत हो गया है। अज्ञात स्थान से फेसबुक पर लाइव आकर उसने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहद ईमानदार हैं और उसके भाई जैसे हैं।
वह जल्द ही उत्तराखंड में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंत्री की संपत्तियों और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को सार्वजनिक करेगा। उसने दावा किया कि रेखा आर्या के विभाग में 10 साल से भ्रष्टाचार हो रहा है। इस संबंध में उसने कई बार मंत्री के सामने आपत्ति भी जताई थी।