आगरा के बरौली अहीर क्षेत्र के नौबरी गांव में सांड़ के हमले में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल एक अन्य व्यक्ति का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है।

नौबरी गांव निवासी बिरीशा देवी पर 18 सितंबर को सांड़ ने हमला कर दिया था। जमीन पर गिरने के बाद भी सींगों से मारता रहा। इससे वह गंभीररूप से घायल हो गईं। सांड़ की चपेट में आने से सेमरी गांव निवासी प्रेम सिंह भी घायल हो गए थे।

परिजन दोनों घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान शनिवार को बिरीशा देवी की मौत हो गई। वहीं, प्रेम सिंह का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद ग्रामीणों में छुट्टा मवेशियों की समस्या पर रोष भी है। सपा के आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष महीपाल यादव ने प्रशासन से छुट्टा मवेशियों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें