प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में पत्रकारों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जानकारी साझा की और प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख किया।

सीएम योगी ने कहा कि 2014 के बाद भारत का उभार हुआ है। देश ने विकास और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि 500 वर्षों के बाद अयोध्या में मंदिर बना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा और समर्पण की यात्रा के रूप में महत्वपूर्ण हैं। इसी उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। देश में विकास, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को नई गति मिली है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें