Jhansi: Woman Chases and Beats Man Accused of Harassment; Police Take Him Into Custody

आरोपी की धुनाई
– फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

झांसी के प्रेमनगर के मालगोदाम के रेलवे क्रॉसिंग के पास अकेला देखकर मनचला युवती से छेड़छाड़ करने लगा। युवक की हरकतों से नाराज पीड़िता ने उसे दौड़ा लिया। करीब 50 मीटर पीछा कर उसे पकड़ लिया।


स्कूटी से नीचे गिराकर लात-घूंसों से पीटा। वहां मौजूद महिलाओं ने भी युवक पर थप्पड़ बरसाए। आरोपी युवक ने हाथ-पांव जोड़कर माफी मांगी। बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

कोतवाली इलाके की रहने वाली पीड़िता मंगलवार को स्कूटी से अपनी बहन को लेने जा रही थी। जैसे ही वह मालगोदाम के पास रेलवे कॉलोनी की क्रॉसिंग पहुंची, वहां स्कूटी सवार युवक उससे गाड़ी चलाते हुए छेड़छाड़ करने लगा। घबराकर पीड़िता ने अपनी स्कूटी रोक दी। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें