Weather of UP, snowfall along with rain, forecast of weather department

गुलाबी ठंड पड़ने हुई शुरू
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


यूपी के कई जिलों में शनिवार को हुई बारिश ने पूरे माहौल को बदल दिया है। बारिश से हवा के गुणवत्ता सूचकांक में बढ़ोत्तरी हुई। साथ ही पारे में भी गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम और ठंडा हो सकता है। 

राजधानी में शनिवार तड़के हुई दो मिमी बारिश ने लखनऊ की हवा की सेहत सुधार दी। शुक्रवार को लखनऊ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) औसत 289 था, जो शनिवार को 134 पर आ गया। दिवाली से पहले मौसम में आया यह बदलाव राहत पहुंचाने वाला है।

शनिवार को गोमतीनगर में 86 और कुकरैल पिकनिक स्पॉट में एक्यूआई 91 रहा। शुक्रवार को 400 एक्यूआई पार कर जहरीली हुई तालकटोरा की हवा शनिवार को साफ हुआ। यहां एक्यूआई 175 पर आ गई। हालांकि, लालबाग में एक्यूआई 200 पार रहने से यहां की हवा अभी भी खराब है। शुक्रवार को भी यह बहुत खराब की श्रेणी में थी। केंद्रीय विद्यालय के पास 151 और डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के पास एक्यूआई 101 पर आ गया।

दिन का पारे में गिरावट

 मौसम बदलने से शनिवार तड़के हुई बारिश से दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे आ गया। शुक्रवार के मुकाबले यह 2.3 डिग्री की गिरावट के साथ 27.7 डिग्री से. दर्ज हुआ। रात के पारे में न के बराबर बदलाव रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगलते दो-तीन दिनों में लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट के आसार हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें