थाना चिरगांव इलाके में बुजुर्ग की हत्या कर शव कुएं में फेंकने के मामले का खुलासा खून से सने कपड़ों के मिलने के बाद हुआ। पूछताछ में नातिन ने घटना का राज उजागर करते हुए प्रेमी के साथ मिलकर नाना की हत्या करने की बात स्वीकार की। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


13 की सुबह कुएं में मिला था शव

छिरोना निवासी रामदीन के कोई पुत्र नहीं था। वह अपनी नातिन को अपने पास रखकर पढ़ाते थे। नातिन हाईस्कूल की छात्रा है। बताया जा रहा है कि 12 सितंबर की शाम करीब पांच बजे रामदीन घर से लापता हो गए। अगले दिन 13 सितंबर की सुबह उनका शव घर के पीछे बने छोटे कुएं में मिला। परिजनों ने शव को कुएं से बाहर निकाला और तत्काल अंतिम संस्कार कर दिया था।

खून से सने कपड़े मिलने से खुला राज

15 सितंबर को घर की सफाई के दौरान रामदीन और उसकी नातिन के खून से सने कपड़े मिले। इस पर परिजनों ने सख्ती के साथ उससे पूछताछ की। नातिन ने बताया कि नाना रामदीन ने उसे युवक के साथ देख लिया था। इसके बाद दोनों ने मिलकर नाना की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *