राजधानी लखनऊ में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। हालांकि, मंगलवार को सुबह से ही आसमान साफ दिखा। कई दिनों बाद ऐसा हुआ जब सुबह से हल्की धूप देखने को मिली। लेकिन, मौसम विभाग ने बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
खबर वहीं जो सत्य हो©

इससे पहले सोमवार तड़के अच्छी बारिश देखने को मिली। इसके बाद दोपहर में तेज धूप खिली और उमस भरी गर्मी महसूस की गई। शाम तक फिर से बादलों की सक्रियता बढ़ी। तेज हवाओं से मौसम में नरमी आई। देर शाम एक बार फिर बारिश शुरू हो गई। देर रात तक बूंदाबांदी का दौर चला। बीते 24 घंटे में लखनऊ में 35.6 मिमी बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी बूंदाबांदी की संभावना है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन के बाद उमस और गर्मी में इजाफा होगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री की गिरावट के साथ 31.6 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री की गिरावट के साथ 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।