मैनपुरी के औंछ थाना क्षेत्र में घिरोर कुरावली मार्ग पर थोरवा मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चला रहे  युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा, युवक का शव मोर्चरी में रखवाया है।


थाना क्षेत्र के गांव बालमपुर निवासी 22 वर्षीय शीलेष कुमार शनिवार शाम करीब सात बजे साथी टीटू निवासी गांव अंतपुर के साथ नगला कमरिया से भैंस देखकर घर वापस लौट रहे थे। घिरोर – कुरावली रोड पर थोरवा मोड़ पर  घिरोर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। 

हादसे में शीलेष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टीटू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शीलेष का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। टीटू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से पीजीआई सैफई रैफर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए हैं। टक्कर मारकर भागे ट्रक व चालक की तलाश कर रही है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें