
jaunpur murder
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6a66c11271e925f0f4086516″,”slug”:”wife-covered-her-husband-mouth-lover-climbed-onto-his-chest-and-strangled-him-in-jaunpur-2026-07-27″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी में एक और पति का कत्ल: बीवी ने दबाया मुंह, प्रेमी ने कसा गला; वंदना ने सुबह उठकर सबसे पहले किया था ये काम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

jaunpur murder
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जौनपुर के बदलापुर कस्बे के वार्ड नंबर आठ में शुक्रवार की रात हुई पल्लेदार संदीप उर्फ चंद्रीप (27) की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। संदपी की हत्या पत्नी वंदना और उसके प्रेमी राजेश ने मिलकर की थी। वंदना ने पति का मुंह दबा दिया, जबकि राजेश ने सीने पर चढ़कर नीले रंग के गमछे से उसका गला कस दिया था।
राजेश रिश्ते में वंदना का ममेरा भाई लगता है। पुलिस के मुताबिक दोनों ने भलुआही बाजार में हत्या की साजिश रची थी। थानाध्यक्ष बदलापुर फूलचंद्र पांडेय के मुताबिक आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष के मुताबिक, आरोपियों ने बताया कि वह एक-दूसरे से चार साल से संपर्क में हैं। वंदना की शादी के बाद गजाधरपुर निवासी अविवाहित राजेश भलुआही में किराये के मकान में रहने लगा, जो उसके घर से करीब 500 मीटर दूर है।