यूपी में तीन की दर्दनाक मौत:छत पर सीमेंट का लेप और नीचे पीवीसी, नवजात को स्तनपान करा रही थी मां, अचानक गई जान – Kanpur House Collapse: Mud Roof Caves In, 3 Killed Including 21-day-old Baby, Mother And Grandmother
कानपुर के पनकी पड़ाव के भवसिंह में रविवार सुबह कच्चे मकान के कमरे की कच्ची छत ढह गई। मलबे में दबकर 21 दिन के नवजात, उसकी मां और दादी की मौत हो गई। तेज आवाज सुन परिजन ने ग्रामीणों के साथ मिलकर किसी तरह तीनों को मलबे से बाहर निकाला। एक ही घर में तीन मौतों से कोहराम मच गया। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी, एडीसीपी योगेश कुमार, एसीपी कल्याणपुर, तहसीलदार आदि ने निरीक्षण किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।…


