{“_id”:”6b0c0f795a59af554f0c469f”,”slug”:”allahabad-high-court-professor-recruitment-investigation-2026-11-29″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी : मेडिकल कॉलेज प्रोफेसर भर्ती की निष्पक्षता पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, जांच का दिया आदेश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मेडिकल कॉलेज प्रोफेसर।
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर भर्ती की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए चयनित अभ्यर्थियों और परीक्षकों की जांच का आदेश दिया है। प्रदेश के मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों में नियमित डॉक्टरों व शिक्षकों की भारी कमी और संविदा व्यवस्था पर चिंता जताते हुए न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की एकल पीठ ने श्रीनिवासन गांधी की याचिका पर यह आदेश दिया है।
कोर्ट ने कहा कि आयोग के हलफनामे में परीक्षकों की नियुक्ति के मानदंड और उनकी निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उपायों का खुलासा नहीं किया गया है। आयोग को बताना होगा कि साक्षात्कार लेने वाले विशेषज्ञों से यह घोषणा ली गई थी या नहीं कि उनका अभ्यर्थियों से कोई ऐसा संबंध नहीं है, जिससे उनके निर्णय प्रभावित हो सकते हों।
कोर्ट ने निर्देश दिया कि चयनित अभ्यर्थियों के खिलाफ उनके मूल संस्थानों में किसी तरह की अनुशासनात्मक जांच या कदाचार का मामला लंबित है या नहीं, इसकी जानकारी ली जाए। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (प्रक्रिया विनियमन) अधिनियम के तहत ऐसे व्यक्ति की नियुक्ति नहीं होनी चाहिए, जिसे कदाचार का दोषी पाया गया हो। ऐसी स्थिति सामने आने पर आयोग अपनी सिफारिश पर पुनर्विचार करे। परीक्षक के खिलाफ आरोप सही पाए जाने पर उसे चयन प्रक्रिया से अलग करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
