लखनऊ के एक युवक की दोस्ती सीतापुर निवासी युवती से सोशल मीडिया पर हो गई। पांच साल पहले हुई दोस्ती महोब्बत में बदल गई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। इसी बीच युवती को पता चला कि प्रेमी की शादी बीस जून को होनी है। इस पर युवती सोमवार शाम मोबाइल टावर पर चढ़ गई। प्रेमी के आने और शादी का भरोसा देने पर युवती नीचे उतरी।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती सोमवार देर शाम 180 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इसका पता चलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बातचीत के दौरान पता चला कि टावर पर चढ़ी एक युवती के प्रेमी की शादी तय हो गई है। इससे नाराज होकर वह टावर पर चढ़ गई।
