तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कोर्ट ने सपा नेता आजम खां को दोषी करार दिया है। सपा नेता आजम खां के खिलाफ यह मामला भोट थाना क्षेत्र का है।
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भोट थाने में यह मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।
