यूपी के रायबरेली में 60 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई वारदात की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना जगतपुर थाना क्षेत्र के पालकी हार मजरे चिचौली गांव की है। गांव निवासी राम लखन (60) की हत्या हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
