सुप्रीम कोर्ट की टीम के आने से पहले एलडीए ने अलीगंज में भू-उपयोग के विपरीत बनाईं 51 अवैध इमारतों को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को पहले दिन सात इमारतें सील की गईं। इस दौरान विरोध भी हुआ। कार्रवाई से पहले नोटिस दिए गए थे।

इलाके की अवैध इमारतों की जांच और उन पर कार्रवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट की टीम पांच सितंबर को आएगी। कोर्ट ने याचिकाकर्ता लोकनाथन बनाम तमिलनाडु राज्य सरकार प्रकरण की सुनवाई की थी। इस दौरान लखनऊ समेत अन्य महानगरों में अवैध निर्माणों पर अफसरों को तलब किया था। कोर्ट ने 22 जून को अलीगंज में अवैध इमारत में हुए अग्निकांड पर सख्त रुख अपनाया था।

टीम ने मंगलवार को चंद्रलोक कॉलोनी के सेक्टर-ई, सी, बी, सी में कार्रवाई की। इसमें निरुपमा मिश्रा, वासुदेव वर्मा, विवेक मल्होत्रा, दीप्ति सिंह, हनी सिंह और ईश्वर सिंह, प्रकाश अग्रवाल, निशांत सिंह की इमारतें शामिल थीं।

सूची में शामिल नाम: एलडीए ने जिन 51 अवैध इमारतों की सूची तैयार की है उसमें शोरूम, अस्पताल, पैथोलॉजी आदि चल रहे हैं। ये इमारतें सेक्टर जे, ई, एफ, एच, जी, एल, बी और चंद्रलोक कॉलोनी की हैं। सूची में भवनस्वामियों अभिषेक शुक्ला, शरद सेमवाल, देवरा, जेके अग्रवाल, रोहित, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, अशोक चावला और निशि चावला, सुदेश चावला, आरके द्विवेदी, बृजेंद्र अग्रवाल, शशांक सिसौदिया, विपिन द्विवेदी, विवेक मल्होत्रा, राजीव चतुर्वेदी, मो. अयाज, अंशुमान सिंह, संदीप गुप्ता, भरत सेंगर, वासुदेव वर्मा, डॉ. मधुमती गोयल, अरुणा चतुर्वेदी, वंदना भार्गव व अभिनव भार्गव, निरुपमा मिश्रा, मोहित सूरी, नरेंद्र दीक्षित, मोहित गुप्ता, अशोक त्रिपाठी, सीफायत हुसैन, मोहित गुप्ता, मदन गोपाल सिंह, नारायण शुक्ला, गुरमीत सिंह, निशांत सिंह, दीप्ति सिंह, टीआर सिंह, शुभम मेहरोत्रा, परविंद धवरी, मोहित बाजपेयी, अनिल चौहान, धीरेंद्र श्रीवास्तव, तौफीक खान, अमृता शुक्ला, विजय, रवि प्रकाश, विमल शुक्ला, डीपी सिंह, एजाज अहमद, हरमिंदर गुलाटी, हनी सिंह, मीना सिंह और प्रकाश अग्रवाल के नाम शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें