अपना आशियाना बनाने का सपना देख रहे 620 परिवारों का इंतजार मंगलवार को खत्म हो गया। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की ग्रेटर आगरा योजना के तहत सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित लॉटरी प्रक्रिया में जैसे ही लोगों के नाम खुले, खुशी से कई आंखें नम हो गईं और लोगों ने अपनों को गले लगाकर अपनी इस बड़ी खुशी का इजहार किया। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की ग्रेटर आगरा योजना के तहत गंगापुरम टाउनशिप (टी-3) के भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हुई।

गायत्री पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पर्चियां निकालकर आवंटन की प्रक्रिया पूरी की, जिसका दूर-दराज बैठे आवेदकों ने यू ट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए सीधा प्रसारण देखा। लॉटरी के माध्यम से एलआईजी श्रेणी के 76, एमआईजी-वन के 270, एमआईजी-टू के 49, एचआईजी-वन के 122 और एचआईजी-टू श्रेणी के 103 भूखंडों का आवंटन किया गया।

कुल 620 भाग्यशाली आवेदकों को प्लॉट मिलने से उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। रिटायर्ड जज दिनेश कुमार शर्मा और प्रशिक्षु आईएएस हेमंत की विशेष मौजूदगी में कराई गई इस पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता की लोगों ने जमकर सराहना की। इस दौरान प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम.अरुन्मौली सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें